यह बलोग हिन्दी ब्लोगरो की सहायता हेतु बनाया गया है इस ब्लॉग का कोइ आर्थिक उधेश्य नहीं है जो लोग इस क्षेत्र में नए है ये बलोग उनकी सभी शंकाओं का समाधान कर पायेगा ये धारणा रख कर इसे बनाया गया है इसमें जिन ब्लोगों की पोस्ट चोरी से लगाई गयी है,उन सभी ब्लोगरो से क्षमायाचना चाहते है आप इस ब्लॉग हेतु मागदर्शन करके हिन्दी ब्लॉग हित में जरूर मदद करे
Showing posts with label blog post. Show all posts
Showing posts with label blog post. Show all posts

Thursday, February 17, 2011

Hindi Blog Tips की महत्वपूर्ण पोस्ट के लिंक

ब्लॉग पर संचालित चित्र पहेलियों का जवाब देना कितना आसान!
  • pdf, word, excel, power point, pagemaker जैसी फाइलों को पोस्ट में दिखाइए (digital publication)

  • ब्लॉगर पर कमेंट्स से जुड़ीं दो नई सुविधाएं

  • New Blogger Features: ब्लॉगर पर ट्विटर और फेसबुक शेयर बटन

  • Better Post Preview : पब्लिश करने से पहले देखिए पोस्ट कैसी दिखेगी?

  • फ़ोकट में बनाइए अपना ब्लॉग एग्रीगेटर

  • पहली महिला ब्लॉगर कौन हैं ?

  • लगाइए सर्च को धार - रिफाइन सर्च के चंद फॉर्मूले

  • क्या आप अपनी सारी टिप्पणियां पढ़ना चाहेंगे?

  • Update your templates - इस संदेश का क्या मतलब है?

  • ताज़ा प्रविष्ठियों को फ्लेश हेडलाइंस की तरह दिखाने वाला विजेट

  • एक लाइन में चलती हुईं ताजा प्रविष्ठियां दिखाएं (Horizontal scrolling recent posts)

  • ब्लॉग पर स्टिंग ऑपरेशन के गुर

  • रोमन में लिखी सामग्री देवनागरी में बदलिए

  • हिन्दी-अंग्रेज़ी शब्दों के अनुवाद के लिए बहुत आसान विजेट (English-Hindi Dictionary Widget)

  • एक और बर्थ-डे गिफ्ट - ब्लॉगर पर "Read More" विकल्प आ गया

  • वाह, अब ब्लॉगर पर भी एडवांस्ड पोस्ट एडिटर

  • ग्रुप ई-मेल भेजने वाले साथियो, कहीं ऐसा न हो की जीमेल अकाउंट डिसेबल हो जाए

  • पिछली 25 पोस्ट तक एक साथ दिखाने वाला विजेट

  • ब्लॉगर पर नई सुविधा- लेबल क्लाउड (label cloud)

  • माउस कर्सर के साथ मूविंग इमेज

  • ऑफलाइन हिन्दी लिखने के औज़ार (कमेंट बॉक्स में सीधे ही हिन्दी टाइप कैसे करें)

  • हिन्दी, पंजाबी, गुजराती, मराठी, नेपाली, उर्दू मे लिखना इतना आसान

  • स्टाइलिश रिलेटेड पोस्ट तस्वीर के साथ (You might also like widget)

  • क्या आप भी फेसबुक, ऑरकुट और ट्विटर पर मौजूद हैं ?

  • कितने काम का है गूगल कैलेंडर ?

  • ब्लॉगर साथियो, अब भी वक्त है सुधर जाओ..

  • क्या टिप्पणी पाने के लिए खुद भी टिपियाना ज़रूरी है ???

  • कितनी बार पढ़ी गई आपकी हर पोस्ट (per post hit counter)

  • बेनामी टिप्पणीकारों, तुम्हारा कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता




  • basic-tricks

    Saturday, January 8, 2011

    हिन्दी ब्लाग प्रवेशिका 3 : ब्लाग टूल

    (यह पोस्ट हिन्दी बलोग आरम्भ से ली गयी है | इसके लेखक श्री संजीव तिवारी है | )
    आपने देखा होगा कि कई ब्‍लागर अपने ब्‍लाग के साईडबार में विभिन्‍न टूल का प्रयोग करते हैं जिससे उन्‍हें अपने ब्‍लाग के प्रमोशन में सहायता मिलती है वहीं उन टूलों से ब्‍लाग की सजावट भी हो जाती है । आज हम नये ब्‍लागर्स के लिये ब्‍लाग प्रमोशन के कुछ टूलों के संबंध में जानकारी प्रदान कर रहे हैं -

    ब्‍लाग का पंजीकरण : ब्‍लाग निर्माण एवं उस पर पठनीय सामाग्री डालने के बाद भी यह आवश्‍यक नहीं होता कि पाठक आपके ब्‍लाग तक सीधे यूआरएल टाईप कर के आयें । इसके लिए हमें लोकप्रिय फीड एग्रीगेटरों में पंजीकरण कराना आवश्‍यक होता है क्‍योंकि ज्‍यादातर पाठक इन्‍हीं फीड एग्रीगेटर वेबसाईटों के माध्‍यम से आपके ब्‍लाग तक पहुचते हैं । अंग्रेजी ब्‍लागों के लिए ढेरों फीड एग्रीगेटर व ब्‍लाग डायरेक्‍ट्री मौजूद हैं किन्‍तु हिन्‍दी ब्‍लागों के लिए अभी बहुत कम ब्‍लाग फीड एग्रीगेटर हैं । आप नीचे दिये गये फीड एग्रीगेटरों के वेबसाईटों में जाकर वहां दिये गये पंजीयन प्रक्रिया को पूर्ण कर अपने ब्‍लाग का पंजीयन करा सकते हैं -


    हो सकता है इसके अतिरिक्‍त भी हिन्‍दी के फीड एग्रीगेटर मौजूद हो तो कृपया हमें टिप्‍पणी के माध्‍यम से अवगत करायें ।

    सांख्यिकी उपकरण : यह उपकरण आपके ब्‍लाग में आने वाले पाठकों की सांख्यिकीय जानकारी प्रदान करता है । इन्‍हीं उपकरणों की सहायता से आप अपने ब्‍लाग में आये पाठकों की संख्‍या एवं कहां से आये व कहां गये की जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं । यह अपकरण आपके ब्‍लाग को प्रत्‍यक्ष रूप से प्रमोट नहीं करती किन्‍तु आप इनसे प्राप्‍त जानकारी के आधार पर अपने लेख के विषय, स्‍तर व विज्ञापने का प्रबंधन कर सकते हैं । आप इन साईटों में विजिट कर पंजीयन प्रक्रिया अपना कर वहां से प्राप्‍त एचटीएमएल कोड को अपने ब्‍लाग के साईडबार में लगा कर इसका फायदा उठा सकते हैं । कुछ लोकप्रिय साईटों की जानकारी हम यहां दे रहे हैं ।

    ईमेल सदस्यता सेवा उपकरण : आपके ब्‍लाग मे डाले गये लेखों को नियमित रूप से पाठकों तक स्‍वनियंत्रित इमेल के द्वारा पहुचाने के लिए इस उपकरण की आवश्‍यकता होती है । हिन्‍दी ब्‍लागों के लिए ज्‍यादातर गूगल के फीडबर्नर का प्रयोग ही ज्‍यादा किया जाता है । कुछ उपकरण प्रदाताओं के यूआरएल यहां हैं -

    ब्लॉग पोल उपकरण : प्रत्‍येक ब्‍लागर अपने ब्‍लाग में अपनी बेहतर प्रस्‍तुति देता है और चाहता है कि उसके इस कार्य या ब्‍लाग में डाले गये सामाग्री को पाठक पसंद करें । इसके लिए ब्‍लागर्स अपने ब्‍लाग में पाठकों की पसंद को मतों के रूप में प्राप्‍त करने के लिए इन उपकरणों का प्रयोग करते हैं जिसमें कई सेवा प्रदाता आपके ब्‍लाग पर ही एवं कई अपने वेबसाईट में इसका परिणाम प्रदर्शित करते हैं । कुछ सेवाप्रदाओं के वेबसाईट यहां हैं -

    ब्लॉग के अन्य उपकरण
    Pingoat यह आपके ब्‍लाग को पिंगिंग सेवा प्रदान करता है ।
    BlogRolling
    यह ब्‍लाग रोल सेवा प्रदान करता है ।
    Creative Commons यह कॉपीराइट सुरक्षा सेवा प्रदान करता है ।
    Copyscape
    यह अन्‍य साईटों में आपकी सामाग्री चोरी या उपयोग की जानकारी ट्रैक करता हैं ।
    coComment
    आपके विभिन्न ब्लॉगों की टिप्पणियों का ट्रैक एक केंद्रीय स्थान पर प्रस्‍तुत करता है ।
    Digg
    एक महत्वपूर्ण सामाजिक बुकमार्क साइट
    YouTube अपने ब्लॉग पर वीडियो डालने के लिए एवं अपने वीडियो अंतरजाल पर साझा करने के लिए एक महत्‍वपूर्ण साईट ।
    blip.tv
    एक अन्य वीडियो अपलोड उपकरण
    यहां दिये गये लिंक संपूर्ण नहीं हैं, ब्‍लाग की बढती लोकप्रियता नें अंतरजाल में नित नये सुविधा प्रदाताओं को उतारा है । इन लिंकों के अतिरिक्‍त ब्‍लागर्स खोज विकल्‍पों से अंतरजाल में उपलब्‍ध करोडो ब्‍लागिंग उपकरणों का प्रयोग अपनी सुविधानुसार कर सकता है । ऐसे लेख भी हजारों की संख्‍या में अंग्रेजी में उपलब्‍ध हैं यदि आप ब्‍लाग तकनीक की जानकारी चाहते हैं तो संबंधित अंग्रेजी ब्‍लागों से इसे प्राप्‍त कर सकते हैं । हमारा प्रयास आपको हिन्‍दी ब्‍लागिंग के लिए सक्षम बनाना है ताकि अंतरजाल में हिन्‍दी का विकास हो (यद्धपि पिछले छ: महीनों के आकडों के अनुसार अंतरजाल में सेक्‍स से संबंधित हिन्‍दी का विकास सर्वाधिक हुआ है । इसे अपवादस्‍वरूप स्‍वीकारते हुए) यदि आप स्‍वयं इस तकनीक को सीखना चाहते हैं तो ‘जुगाड’ और ‘काडी’ कर के ही सीखा जा सकता है ।
    हम आपको हर तकनीक हाथ पकड कर नहीं सिखा सकते और न ही हमारे पास स्‍वयं इतना समय है कि आप सभी के ब्‍लाग को व्‍यक्तिगत रूप से उपकरणों से सक्षम बना सकें । आपसे अनुरोध है कि अभ्‍यास करते रहें हमने भी ब्‍लागिंग किसी स्‍कूल या संस्‍था से नहीं सीखी है, भारतीय ‘जुगाड’ और छत्‍तीसगढिया ‘काडी’ पद्धति से आज भी सीखने का क्रम जारी है ।
    संजीव तिवारी

    हिन्दी ब्ला‍ग प्रवेशिका 2 : एड पेज एलीमेंट

    (यह पोस्ट हिन्दी बलोग आरम्भ से ली गयी है | इसके लेखक श्री संजीव तिवारी है | )
    ब्‍लाग बना लेने के बाद प्रत्‍येक ब्‍लागर्स चाहता है कि ब्‍लाग के हेडर, फूटर व साईड बार में चित्र, लिंक व टेक्‍स्‍ट आदि लगाये । इसके लिये ब्‍लागर्स डाट काम लेआउट पेज में एड पेज एलीमेंट (पृष्‍ट तत्‍व जोडें) की सुविधा प्रदान करता है । इसके द्वारा ब्‍लागर्स अपने ब्‍लाग को सजाते हुए आवश्‍यक लिंक, ब्‍लागरोल, गजट, फोटो आदि अपने ब्‍लाग में लगा सकते है । हम यहां संपूर्ण एड पेज एलीमेंट की जानकारी क्रमिक रूप से प्रस्‍तुत कर रहे हैं । इसके पूर्व हमने हिन्‍दी ब्‍लाग प्रवेशिका 1 मे न्‍यू पोस्‍ट पेज के अवयवों के संबंध में पूर्ण जानकारी प्रस्‍तुत कर चुके हैं ।

    ब्‍लाग लेआडट हमारे ब्‍लाग के परदे के पीछे का हिस्‍सा है यहां आपके मौजूदा ब्‍लाग में जोडे जा सकने योग्‍य स्‍थान पर ही एड पेज एलीमेंट (पृष्‍ट तत्‍व जोडें) दर्शित होता है ।


    जैसे ही हम डैशबोर्ड लेआउट में एड पेज एलीमेंट पृष्‍ट तत्‍व जोडें को क्लिक करते हैं एक नया विंडो खुलता है जिसे उपरोक्‍त चित्र में दिखाया गया है । इसमें विभिन्‍न प्रकार के 16 पृष्‍ट तत्‍वों का खाका आईकान के साथ उपलब्‍ध होता है । जैसे ही हम इस नये विंडो में उस तत्‍व के लिंक को क्लिक करते हें उसी विंडो में एक खाका खुलता है जिसमें दी गई आवश्‍यक जानकारी डालकर इसके नीचे तरफ दिये गये सेव या एड बटन को क्लिक कर सेव या एड करना होता है । इसके बाद वह तत्‍व आपके ब्‍लाग में जुड जाता है ।

    1 ब्‍लाग लिस्‍ट : यह आपके मित्रों के ब्‍लाग का लिंक आपके ब्‍लाग में प्रस्‍तुत करता है । आप इसे क्लिक करें, उस विडों में अपने पसंद का कोई शीर्षक लिखें शार्ट आप्‍शन में माई रिसेंट अपडेट को ही रहने दें । इसके नीचे चार छोटे डिब्‍बे में टिकिंग आप्‍शन होगें जिसे आप अपनी सुविधानुसार सेट कर लेवें । नीचे के खाने में एड ए ब्‍लाग टू यूवर लिस्‍ट विकल्‍प को क्लिक कर अपने मित्र के ब्‍लाग का यूआरएल एड्रेस डालें व उसका शीर्षक लिखें, उसे सेव करें । इसी प्रकार आप अपने अधिकाधिक ब्‍लाग मित्रों के ब्‍लाग को लिंक के साथ अपने ब्‍लाग में जोड सकते हैं । ब्‍लागर्स डाट काम नें इसमें जो नई सुविधा प्रदान की है उसके अनुसार इसमें लिंक के साथ ब्‍लाग की ताजा प्रवृष्टियों का भी प्रदर्शन होता है । सारे यूआरएल एड कर लेने के बाद एड टू लिस्‍ट बठन को क्लिक करें ब्‍लाग लिस्‍ट आपके ब्‍लाग में एड हो जायेगा ।

    2 स्‍लाईडशो : यह तत्‍व आपके पास उपलब्‍ध चित्रों या गूगल डिफाल्‍ट चित्रों को क्रमिक रूप से स्‍लाईड के रूप में अपने ब्‍लाग में प्रदर्शित करने का अच्‍छा माध्‍यम है इससे आपके बहुत सारे चित्र कम जगह घेरते हुए ब्‍लाग में प्रदर्शित हो सकते हैं । इसके लिये मेरा सुझाव यह है कि किसी फोटो साईट से स्‍लाईड शो बनाकर उसका कोड अपने ब्‍लाग में लगायें तो बेहतर होगा ।

    3 पोल : अंग्रेजी ब्‍लागों में इस तत्‍व का बहुत ज्‍यादा प्रयोग होता है, चूंकि ब्‍लाग विचारों के आदान प्रदान का एक अच्‍छा माध्‍यम है इसलिये ब्‍लागर पाठकों के विचार पोल के माध्‍यम से प्राप्‍त करता है जिसका परिणाम ब्‍लाग में प्रदर्शित होता है । इससे पाठक व लेखक दोनों को वैचारिक रूझान प्राप्‍त होते हैं । हिन्‍दी ब्‍लागों में अभी इसका प्रचलन ज्‍यादा प्रभावी रूप प्रस्‍तुत नहीं कर पाया है ।

    4 लिस्‍ट : यह ब्‍लाग में शव्‍दों के रूप में हाईपर लिंक युक्‍त शव्‍दों को प्रदर्शित करने का माध्‍यम है । इसमें एड लिस्‍ट आईटम में वर्ड कोटेशन लिख कर बाजू में ही दिये गये हाईपर लिंक आईकान को क्लिक कर उस शव्‍द से संबंधित लिंक यूआरएल पेस्‍ट कर एड करना होता है ब्‍लागर्स इसमें एक एक कर कई लिंक लगा सकते हैं एवं अपनी इच्‍छानुसार कितने लिंक को ब्‍लाग में प्रदर्शित करना है इसकी संख्‍या भी निर्धारित कर सकते हैं ।

    5 लिंक लिस्‍ट : लिंक के समान ही इसमें यूआरएल डाल कर साईट नाम डालते हुए लिंक साईटों का लिस्‍ट बनाया जा सकता है ।

    6 पिक्‍चर : इस विकल्‍प के द्वारा आप अपना पसंदीदा फोटो अपने ब्‍लाग के साईडबार में लगा सकते हैं । यहां फोटो लगाने के दो विकल्‍प हैं पहला अपने हार्ड डिस्‍क में सेव फोटो को अपलोड करने का एवं दूसरा फोटोबकेट जैसे फोटो वेवसाईट में पूर्व से अपलोड किसी फोटों को चयन करने का । ज्‍यादातर नये ब्‍लागरों के द्वारा पहले विकल्‍प का ही उपयोग किया जाता है । यानी ब्राउज के सहारे अपने हार्ड डिस्‍क में सेव फोटो को अपलोड करें, यदि आपका फोटो साईडबार की चौडाई से ज्‍यादा बडा है तो संकुचित करें बिन्‍दी को क्लिक करें यदि फोटो साईडबार की चौडाई से कम है तो संकुचित करें । बिंदी से मार्क क्लिक कर हटा लेवें । सेव करें । हेडर फूटर में फोटो लगाने संबंधी विवरण हम आगे के पोस्‍टों में प्रदान करेंगें ।

    7 एड सेंस : यह विकल्‍प प्रारंभिक एड सेंस उपयोगकर्ता ब्‍लागर्स के लिये है । मेरे अनुसार से एड सेंस के लिये बेहतर विकल्‍प एड सेंस में पंजीयन करा कर लागईन होकर, पसंदीदा एड सेंस का चुनाव कर एचटीएमएल कोड प्राप्‍त करें एवं एचटीएमएल/जावा स्‍क्रीप्‍ट विकल्‍प में इसे पेस्‍ट करें ।

    8 टेक्‍स्‍ट : इससे हम कोई कोटेशन अपने ब्‍लाग के स्थिर बारों में लगा सकते हैं । इसके चयन के बाद खुले विंडो में मनचाहा कोटेशन डाले और सेव करें । यहां आप अपने शव्‍दों को रंगीन भी कर सकते हैं इसके साथ ही किसी शव्‍द या शव्‍द समूह को हाईपर लिंक भी कर सकते हैं । हाईपर लिंक लगाने के लिए पहले इसी विंडो में लिखे गये शव्‍द को माउस से सलेक्‍ट करें फिर इस विंडो के उपर दिये गये हाईपर लिंक आईकान को क्लिक करें यहां एक छोटा सब विंडो ओपन होगा । जिसमें यूआरएल को पेस्‍ट करें । कार्य पूर्ण करने के बाद सेव करें ।

    9 एचटीएमएल / जावा स्क्रिप्‍ट : ब्‍लागर्स डाट काम के द्वारा प्रदान किया गया यह एक महत्‍वपूर्ण पेज एलीमेंट है । ब्‍लागर्स इसके द्वारा एचटीएमएल / जावा स्‍क्रीप्‍ट कोडों को अपने ब्‍लाग में डाल कर उनके प्रभाव को प्रदर्शित करता है । ब्‍लागर्स की भाषा में जहां भी कोड शव्‍द का प्रयोग होता है उसका अभिप्राय एचटीएमएल / जावा स्‍क्रीप्‍ट कोड से होता है । एड न्‍यू पेज एलीमेंट विंडों में इस विकल्‍प को चयन करने पर जो विंडो खुलता है उसमें दिये गये खाने पर एचटीएमएल / जावा स्‍क्रीप्‍ट कोड डाले जाते हैं जो या तो हम स्‍वये बनाते हैं या किसी वेबसाईट से प्राप्‍त कोड होता है । फीड एग्रीगेटर, फीड बर्नर, हिट काउंटर व गूगल एड से प्राप्‍त कोडों को यहीं डालना होता है । इन कोडों में चित्र व शव्‍द सन्निहित होते हैं जो इस विंडो को सेव करने पर ब्‍लाग में प्रदर्शित होते हैं । इस विंडो में रिच टैक्‍स्‍ट पूर्वदर्शन का विकल्‍प भी मौजूद रहता है ।

    10 फीड : अपने ब्‍लाग में प्रवृष्‍ट किये गये सामाग्री को पाठक तक पहुचाने का यह एक सशक्‍त माध्‍यम है इसके सहारे पाठक को ब्‍लाग की सामाग्री ई मेल के द्वारा एवं एग्रीगेटरों को फीड के द्वारा प्राप्‍त होती है । मेरा सुझाव यह है कि ब्‍लागर्स फीडबर्नर की सदस्‍यता लेवें एवं यहां फीडबर्नर की फीड यूआरएल पेस्‍ट करें ।

    12 लेबल : यह ब्‍लाग का अतिमहत्‍वपूर्ण तत्‍व है । यद्धपि यहां पर सिर्फ इसे ओपन कर इसमें दिये गये क्रम विकल्‍पों के चयन के बाद सेव बस करना होता है । इससे पोस्‍ट लेबल हमारे ब्‍लाग में विषय सूची के रूप में दर्शित होता है जिसे क्लिक कर पाठक आपके उस विषय से संबंधित पोस्‍ट तक पहुच सकते हैं ।

    13 वीडियो बार : इससे गूगल वीडियो द्वारा उपलब्‍ध बार में तीन चार वीडियो प्रदर्शित होते हैं जो गूगल वीडियो साईट के लोकप्रिय वीडियो होते हैं । हिन्‍दी ब्‍लाग के लिये अभी इसकी विशेष उपयोगिता नहीं है । यदि आप अपने पसंद के वीडियो यहां लगाना चाहें तो अपने वीडियो यू ट्यूब जैसे किसी वीडियो अपलोडर साईट में अपलोड कर प्राप्‍त कोड को एचटीएमएल / जावा स्‍क्रीप्‍ट एलीमेंट में पेस्‍ट करें ।

    14 लोगो : यह ब्‍लागर्स डाट काम के विभिन्‍न रंगों के लोगो को अपने ब्‍लाग में लगाने संबंधी विकल्‍प है ।

    15 प्रोफाईल : प्रारंभिक तौर पर ब्‍लाग निर्माण के समय टेम्‍पलेट चयन के साथ ही यह तत्‍व स्‍वाभाविक रूप से ब्‍लाग में एड रहता है, यदि यह तत्‍व आपके ब्‍लाग में एड न हो तो इसे क्लिक कर एड कर लेवें ।

    16 ब्‍लाग अचीव : यह तत्‍व ब्‍लाग के प्रवृष्ठियों को तिथि के अनुसार ब्‍लाग में प्रस्‍तुत करता है । सामान्‍यतया यह तत्‍व भी आरंभिक तौर पर एड रहता है फिर भी यदि यह तत्‍व एड न हो तो इसे क्लिक करें एवं दिन, सप्‍ताह, महीनों के इच्छित विकल्‍प को चुनें एवं इसी विंडों में इसके प्रभाव को देख कर सेव कर लेवें ।

    उपरोक्‍त जानकारी के आधार पर पृष्‍ट तत्‍व जोडने की क्रिया पूर्ण करें एवं लेआडट पेज के व्‍यू ब्‍लाग को क्लिक कर अपना ब्‍लाग देखें । अब आपके द्वारा जोडे गए तत्‍व आपके ब्‍लाग में दिख रहे हैं । यदि आप इन जोडे गये पृष्‍ट तत्‍वों को साईडबार, हेडर व फुटर में अपने इच्‍छानुसार उपर नीचे करना चाहें तो इसके लिये लेआउट में जाकर यह तय करें कि किस पृष्‍ट तत्‍व को कहां लगाना चाहते हैं फिर उस पृष्‍ट तत्‍व में माउस को ले जायें उसे सिंगल क्लिक करें, क्लिक बटन को दबाए हुए ही ड्रैग करते हुए माउस वहां ले जायें जहां आप इसे लगाना चाहते हैं यानी उपर या नीचे । आप देखेंगें कि जैसे ही वह तत्‍व वहां पहुंचेगा एक खाली स्‍थान बन जायेगा वहां ले जाकर माउस पर दबाव छोड दें । आपका पृष्‍ट तत्‍व आपके मनचाहे स्‍थान पर सेट हो गया । अब आप इस लेआउट में किये गये इस परिवर्तन को लेआउट पेज के उपर तरफ दिये गये सेव बटन को क्लिक कर सेव करें, पुन: ब्‍लाग देखें । आप ऐसा कर के अपने पृष्‍ट तत्‍वों को एक एक कर सजा सकते हैं ।

    आशा है कि नये हिन्‍दी ब्‍लागर्स इससे लाभान्वित होंगें । यदि आपका सहयोग बना रहा तो हम आगामी पोस्‍टों में हिन्‍दी ब्‍लाग प्रवेशिका जारी रखेंगें ।

    Friday, January 7, 2011

    हिन्दी ब्लाग प्रवेशिका 1 : ब्लाग में न्यू पोस्ट के विकल्पों की जानकारी


    (यह पोस्ट हिन्दी बलोग आरम्भ से ली गयी है | इसके लेखक श्री संजीव तिवारी है | )
    आपने सफलतापूर्वक अपना ब्‍लाग बना लिया है और गूगल के हिन्‍दी टूल के माध्‍यम से हिन्‍दी में पोस्‍ट भी पब्लिश कर लिया है । इसके बावजूद कई नये ब्‍लागर्स, पोस्‍ट तो नियमित तौर पर पब्लिश कर लेते हैं किन्‍तु उन्‍हें न्‍यू पोस्‍ट पेज के अवयवों के संबंध में पूर्ण जानकारी नहीं होती । इसलिये नये ब्‍लागर्स की सुविधा के लिये हम यहां पोस्टिंग संबंधी संपूर्ण जानकारी क्रमिक रूप में प्रस्‍तुत कर रहे हैं :-

    जब आप अपने ब्‍लाग में कोई नई प्रवृष्टि करने के लिये साईन इन डैशबोर्ड न्‍यू पोस्‍ट में आते हैं तो वहां इस चित्र के अनुसार पोस्‍ट विंडो के अतिरिक्‍त 20 विकल्‍प प्राप्‍त होते हैं जिसका विवरण इस प्रकार है -

    (पूर्ण आकार के लिये फोटो को क्लिक करें)
    1 पोस्‍ट शीर्षक : पोस्‍ट करने के पूर्व अपनी सामाग्री का शीर्षक यहां लिखें जो आपके ब्‍लाग में मोटे अक्षरों से इस प्रवृष्टि के लिंक सहित प्रदर्शित होगा । ब्‍लाग में इसी शीर्षक को क्लिक करने पर पोस्‍ट की जाने वाली सिर्फ यह सामाग्री ही प्रदर्शित होगी एवं इसके नीचे इस प्रवृष्टि पर की गई टिप्‍पणियां भी प्रदर्शित होगी । कई बार देखा जाता है कि कि ब्‍लागर्स बिना शीर्षक डाले ही पोस्‍ट पब्लिश कर देते हैं जिससे टिप्‍पणी देने व देखने में असुविधा होती है ।

    2 फोंट : यह सुविधा अभी अंग्रेजी भाषा के लिए ही उपलब्‍ध है । हिन्‍दी में मंगल यूनिकोड के अतिरिक्‍त कोई अन्‍य फोंट यूनि‍कोडित नहीं है इस कारण हमारे पास अभी फोंट संबंधी अन्‍य विकल्‍प उपलब्‍ध नहीं है ।

    3 टेक्‍स्‍ट साईज : यह हमारी प्रवृष्टि के शव्‍दों को विभिन्‍न आकार में प्रदर्शित करने का विकल्‍प देता है । ब्‍लागर्स प्रवृष्टि में विषय के अनुसार शव्‍दों को छोटा बडा कर के अपना संप्रेषण प्रभावी बना सकता है ।

    4 बोल्‍ड व इटालिक विकल्‍प : उपरोक्‍त विकल्‍प के अनुरूप यह शब्‍दों को बोल्‍ड व इटालिक बनाता है । इसके लिये शव्‍द को सलेक्‍ट कर इस बटन को क्लिक करना होता है ।

    5 रंग विकल्‍प : विकल्‍प 4 जैसा ही शव्‍दों को अलग अलग रंगों में प्रस्‍तुत करने के लिए इस विकल्‍प का प्रयोग करें । शव्‍दों को सलेक्‍ट कर इस विकल्‍प को क्लिक करने पर विभिन्‍न रंग प्रस्‍तुत होते हैं उनमें से किसी एक रंग को क्लिक करने पर शव्‍द के रंग बदले जा सकते हैं ।

    6 लिंक विकल्‍प : यह विकल्‍प पोस्‍ट सामाग्री में उल्‍लेखित अन्‍य वेबसाईट, ब्‍लाग या अपने पूर्व पोस्‍ट के संदर्भों को लिक सहित प्रस्‍तुत करने की सुविधा प्रदान करता है । किसी शव्‍द या शव्‍द समूह में लिंक लगाने के लिए पहले उसे सलेक्‍ट करें फिर लिंक विकल्‍प को क्लिक करें । इससे एक छोटा विंडो खुलेगा जिसमें http:// लिखा होगा । यहां संदर्भित वेबसाईट, ब्‍लाग या अपने पूर्व पोस्‍ट का यूआरएल एड्रेस कापी कर पेस्‍ट कर देवें व सेव कर लेवें । आपके शव्‍दों में लिंक लग जायेगा जो ब्‍लाग पब्लिश होने के बाद उन शव्‍दों में नजर आयेगा ।

    7 टेक्‍स्‍ट एलाईनमेंट विकल्‍प : यह विकल्‍प प्रवृष्टि के शव्‍दों को दायां बायां, बीच में एवं जस्‍टीफाई मोड में प्रस्‍तुत करने के लिए उपयोग में लाया जाता है । इस संबंध में नये ब्‍लागर्स के लिये सलाह यह है कि वे जस्‍टीफाई विकल्‍प का चयन न करें क्‍योंकि इससे फायर फाक्‍स उपयोक्‍ता को शव्‍द ठीक से नजर नहीं आता ।

    8 वर्ड्स मल्‍टी लेवल व इनवाईटेड कामा विकल्‍प : यह विकल्‍प सामान्‍यतया हिन्‍दी ब्‍लागर्स उपयोग नहीं करते इसमें अंग्रेजी भाषा के लिए बेहतर शव्‍द प्रदर्शन विकल्‍प मौजूद हैं । इसके प्रयोग के संबंध में मुझे ज्‍यादा जानकारी नहीं है ।

    9 स्‍पैल चैक विकल्‍प : यह विकल्‍प हिन्‍दी प्रयोक्‍ताओं के लिये अभी पूरी तरह से सक्षम नहीं हो पाया है ।



    10 फोटो अपलोड विकल्‍प : जैसे ही हम इस विकल्‍प को क्लिक करते हैं एक विंडो खुलता है जो इस चित्र की तरह दिखता है । अब आप इसमें अपने हार्ड डिस्‍क में पहले से सेव फोटो को ब्राउज करें, फोटो को शव्‍दों के किस एलाईमेंट में सेट करना है उसके लिये दायें बायें या मध्‍य में रखने के लिए नीचे दिये गये बिंदी में क्लिक करें । यदि आप पहली बार फोटो अपलोड कर रहे हों तो कापीराईट नियमों को स्‍वीकारने संबंधी खाने को क्लिक करें । अब फोटो अपलोड करें बटन को क्लिक करें । फोटो अपलोड होना आरंभ हो जायेगा, जैसे ही यह प्रक्रिया पूर्ण होगी उस विंडो में अपलोड चित्र के साथ पूर्ण करें या डन बटन उभरेगा जिसे क्लिक करें । आपका फोटो आपके न्‍यू पोस्‍ट पेज में आ जावेगा, यह फोटो सदैव आपके पोस्‍ट के उपरी सिरे पर ही अपलोड होगा अब आप इसे सलेक्‍ट कर माउस से ड्रैग करते हुए अपने इच्छित शव्‍द समूह या पैराग्राफ के पास लगा सकते हैं ।

    11 वीडियो अपलोड विकल्‍प : जैसे फोटो अपलोड किया है लगभग उसी तरह से वीडियो अपलोड किया जा सकता है । आपके 100 एमबी तक के वीडियो गूगल वीडियो के द्वारा यहां अपलोड हो सकता है ।

    12 इरेजर विकल्‍प : यह विकल्‍प शव्‍दों को हटाने के लिये प्रयोग में लाया जाता है जिसकी आवश्‍यकता प्राय: नहीं पडती यदि पडती भी है तो हम बैकस्‍पेस या डिलीट की के प्रयोग से शव्‍दों को हटा सकते हैं ।

    13 हिन्‍दी व अन्‍य भारतीय भाषा के विकल्‍प : यह विकल्‍प हमें रोमन की के साथ भारतीय भाषाओं को प्रस्‍तुत करने का साधन उपलब्‍ध कराता है । इसमें हिन्‍दी के ‘अ’ शव्‍द को क्लिक करने के बाद रोमन में टाईप करने पर इस पोस्‍ट में शव्‍द हिन्‍दी भाषा में प्रस्‍तुत होते हैं । ज्‍यादातर हिन्‍दी ब्‍लागर्स हिन्‍दी के लिये अलग अलग साफ्टवेयर टूल का उपयोग करते हैं इस कारण इस विकल्‍प का उपयोग प्राय: कम ही होता है ।
    14 एचटीएमएल संपादन : यदि आप एचटीएमएल के जानकार हैं तो इस बटन के द्वारा पोस्‍ट खिडकी में एचटीएमएल भाषा में प्रवृष्टि लिख सकते हैं या अपने सामान्‍य भाषा में लिखी गई प्रवृष्टि में एचटीएमएल कोड आदि यहां जाकर लगा सकते हैं ।

    15 : सामान्‍यतया न्‍यू पोस्‍ट के पेज ओपन होने पर यह विकल्‍प प्रभावी रहता है । इस विकल्‍प को क्लिक करने की आवश्‍यकता एचटीएमएल संपादन के बाद उसके प्रभाव को देखने के लिये किया जाता है । यदि आप सामान्‍य लेख, कविता, कहानी, फोटो या वीडियो अपने प्रविष्टि में शामिल करते हैं तो इस विकल्‍प को क्लिक करने की आवश्‍यकता ही नहीं पडती ।

    16 प्रीव्‍यू पूर्व दर्शन विकल्‍प : जब हम उपरोक्‍त विकल्‍पों के माध्‍यम से अपना पोस्‍ट पूर्ण कर लेवें तब ब्‍लाग में पब्लिश होने पर यह प्रवृष्टि कैसे नजर आयेगी इसे देखने के लिये इस विकल्‍प का प्रयोग करें । जब आप इसे क्लिक करेंगें तो पोस्‍ट विंडो बंद हो जायेगा और उसके नीचे पूर्वदर्शन प्रस्‍तुत होगा जिसमें आपकी प्रवृष्टि नजर आयेगी । प्रवृष्टि में किसी प्रकार के संपादन की आवश्‍यकता होने पर पूर्वदर्शन के स्‍थान पर पूर्वदर्शन हटायें लिखे हुए शव्‍द को क्लिक करें पुन: पोस्‍ट विंडो खुल जायेगा जिसमें आप संपादन कर सकेंगें । यदि किसी भी प्रकार से संपादन की आवश्‍यकता न हो तो आगे बढे ।

    17 पोस्‍ट प्रकाशन विकल्‍प : इसे क्लिक करने पर पोस्‍ट विंडो में अतिरिक्‍त अवयव जुडते हैं जिसमें टिप्‍पणी को सक्षम करने या रोकने संबंधी विकल्‍प होता है जिसे सदैव सक्षम ही रखें इससे आपके पाठक आपको टिप्‍पणी दे सकेंगें । इसके नीचे पोस्‍ट पब्लिश करने का दिनांक व समय का विकल्‍प होता है जो प्राय: ब्‍लागर्स डाट काम स्‍वत: ही डिफाल्‍ट लेता है । यदि आप अपने पोस्‍ट को आगे की तिथियों में पब्लिश करना चाहें तो यहां आगामी तिथि व समय डालें इससे आपका पोस्‍ट शेड्यूल्‍ड हो जावेगा और उसी दिन व समय पर पब्लिश होगा ।

    18 लेबल विकल्‍प : यह ब्‍लाग का अतिमहत्‍वपूर्ण अंग है । यहां हमारे प्रविष्टियों से संबंधित छोटे शब्‍दों का समावेश किया जाता है जिसके सहारे सर्च इंजन, पाठक को हमारे ब्‍लाग तक खींच कर लाता है । यहां एक से अधिक लेबलों का प्रयोग किया जा सकता है किन्‍तु प्रत्‍येक लेबल के बीच में कामा का प्रयोग किया जाता है । ज्‍यादातर ब्‍लागर्स लेबल को अपने विषय संदर्भ के रूप में भी प्रयोग करते हैं ।

    19 पब्लिश पोस्‍ट : यदि आपने सभी विकल्‍पों का समुचित उपयोग करते हुए अपनी प्रवृष्टि पूर्ण कर ली है तो इस बटन को क्लिक कर अपना पोस्‍ट पब्लिश कर सकते हैं । इसे क्लिक करने के बाद आपका पोस्‍ट पब्लिश होकर ब्‍लाग का स्‍वरूप ग्रहण कर लेता है और जैसे ही हम इस की को क्लिक करते हैं फीड एग्रीगेटरों को इसकी फीड तत्‍काल प्राप्‍त हो जाती है और वे कुछ क्षणों के पश्‍चात आपके पोस्‍ट को अपने साईट में दिखाने लगते हैं ।

    20 सेव पोस्‍ट : इस बटन के द्वारा आप अपनी प्रवृष्टि को बाद में पुन: संपादन या प्रकाशन के लिये सेव कर के रख सकते हैं जो एडिट पोस्‍ट पेज में जाकर सेव होता है ।

    नये हिन्‍दी ब्‍लागर्स से अनुरोध है कि वे इसके अतिरिक्‍त हिन्‍दी में उपलब्‍ध मेरे अग्रजों के अन्‍य पोस्‍टों को भी पढे । सर्वज्ञ में उपलब्‍ध जानकारी को देखें व चिट्ठाकार गूगल ग्रुप के सदस्‍य बने । आरंभिक तौर पर उपरोक्‍त जानकारी को पढ कर धीरे धीरे स्‍वयं सक्षम हो जावेंगें और बेहतर हिन्‍दी ब्‍लागिंग करने में सक्षम होंगें एवं अंतरजाल में हिन्‍दी को समृद्ध करेंगें ।

    यदि आप इससे लाभन्वित होते हैं तो आपसे अनुरोध है कि यहां टिप्‍पणियों से हमें अपनी राय से अवगत करायें । हम आगे समय समय पर हिन्‍दी ब्‍लाग प्रवेशिका संबंधी अन्‍य पोस्‍ट भी प्रस्‍तुत करने का प्रयत्‍न करेंगे ।